(रायपुर) ऑक्सीजोन विकसित करने, उद्यानों में अंधेरों के विरोध में प्रदर्शन

  • 30-Sep-25 08:13 AM

रायपुर, 30 सितंबर (आरएनएस)। ग्रीन जोन विकसित करने के लिए आज कांग्रेसजनों ने प्रदर्शन किया। कांगेसजनों का कहना है कि इससे शहर में प्रदूषण की समस्या हल होगी। कांग्रेसियों ने कम से कम चार ऑक्सीजोन विकसित करने की मांग की। इसी के साथ शहर के उद्यानों में अंधेरे को लेकर भी उन्होंने नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

महापौर चुनाव में कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी रही दीप्ति दुबे ने कहा कि 25 लाख की आबादी वाले रायपुर में महज एक ऑक्सीजोन विकसिल हो पाया है। नगर निगम के शहर में करीब 200 उद्यान है। आधे से ज्यादा उजाड़ पड़े है। यहां का मेंटनेंस ही नहीं हो रहा है। जिन गार्डनों में लोग जाते हैं, वह भी अधेरे में डृबा हुआ है। दीप्ति दुबे ने कहा कि यदि नगर निगम प्रशासन एक महीने के भीतर उद्यानों की यह अव्यवस्था दूर नहीं करेगा तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी, स्वप्रिल मिश्रा, सुयश शर्मा, मानस ठाकुर, इंद्रजीत गहलोअ, कामरान अंसारी, दीपा बग्गा, पंकज ठाकुर, नीतिश शर्मा और योगेश तिवारी आदित मौजूद थे।
आर शर्मा




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment