(रायपुर) कछार जमीन पर 40 लाख के मक्का फसल बराबद होने के अनुमान

  • 29-Sep-25 02:57 AM

रायपुर, 29 सितम्बर (आरएनएस)। असमय बदले हुए मौसम के मिजाज ने जहां जनजीवन अस्त-व्यक्त हो गया है। वहीं कई फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। इसी क्रम में गरियाबंद के बरही नदी पर आए बाढ़ ने अमाड़ गांव के 9 से ज्यादा किसानों के 15 एकड़ में 6 लाख रुपए के मक्का और धान का फसल चौपट कर दिया.। ऐसे ही नदी नाले के तट पर बोए गए कछार जमीन पर 40 लाख के मक्का फसल बराबद होने के अनुमान है। इसकी वजह से क्षेत्र के किसानों को साहूकारी कर्ज चुकाने की चिंता भी सताने लगी है। देवभोग के अमलीपदर तहसील में नदी-नाले के किनारे बोए गए 100 एकड़ से ज्यादा रकबे में 40 लाख का रुपए का मक्का फसल बर्बाद हुआ. मानसून विदाई के बावजूद पिछले 4 दिनों से हो रहे मूसलाधार बारिश ने किसानों के फसल चौपट कर दिया है. बारही नदी के तट पर अमाड़ गांव के कृषकों ने कछार जमीन पर मक्के का फसल लगाया था. लगभग 15 एकड़ में मक्का की खेती की गई थी। इस बार मक्के की फसल अच्छी थी। अक्टूबर माह तक तुड़ाई करने की योजना थी, लेकिन शनिवार को नदी में आए बाढ़ ने सब कुछ चौपट कर दिया। नदी में तेज बहाव से सारे पौधे टूट का झुक गए. किसानों के आंखों के सामने फसल बर्बाद हो गए।
त्रिपाठी




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment