
(रायपुर) कलेक्ट्रेट परिसर के पास खड़ी एक्टिवा पार
- 29-Jun-25 05:36 AM
- 0
- 0
रायपुर, 29 जून (आरएनएस)। कलेक्ट्रेट परिसर के सामने खड़ी एक्टिवा को अज्ञात चोर ने पार कर दिया। प्रार्थी की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी माया यादव गंगा विहार कालोनी अमलीडीह का रहने वाला है। प्रार्थी ने सिविल लाइन थाना में शिकायत किया कि वह अपनी एक्टिवा क्रमांक सीजी 04 एलजे 8240 को कलेक्ट्रेट गार्डन परिसर के पास खड़ी किया था, तभी अज्ञात चोर ने पार कर दिया। चोरी गए एक्टिवा की कीमत करीब 10 हजार रुपए के आसपास बताई जा रही है।
बंछोर
०००
Related Articles
Comments
- No Comments...