(रायपुर) कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में नेताओं को एकजुट होकर कार्य करने की सलाह दी

  • 07-Jul-25 02:20 AM

रायपुर, 07 जुलाई (आरएनएस)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजधानी रायपुर में पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने नेताओं को एकजुट होकर कार्य करने की सलाह दी और कहा कि भाजपा झूठे आरोप लगाकर कांग्रेस के नेताओं को जेल में बंद कराने की कोशिश कर रही है, लेकिन इन प्रयासों को सफल नहीं होने देना है। इसके खिलाफ सभी को मजबूत होकर विरोध जताना होगा।
बैठक में पांच अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। भाजपा द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेस के नेताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज करना, बस्तर क्षेत्र के खनिज संसाधनों और गरीब आदिवासियों की जमीन-जंगल पर कब्जा, किसानों को समय पर खाद नहीं देना, युक्तियुक्त कारणों से 10,000 से अधिक स्कूलों को बंद करना - ये सभी विषय बैठक के दौरान सामने आए। इन मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई।
इसके साथ ही ब्लॉकों के पुनर्गठन पर भी चर्चा हुई। प्रदेश में जनसंख्या और क्षेत्रफल के अनुसार ब्लॉक कांग्रेस की संख्या बढ़ाने की जरूरत बताई गई। बैठक में नेताओं ने इस विषय पर अपने विचार साझा किए।
वहीं, राजीव भवन में बैठक के दौरान प्रवेश को लेकर विवाद भी देखने को मिला। विधायक द्वारिकाधीश ने प्रवेश पर विरोध जताते हुए कार्यकर्ताओं से विवाद किया। सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बैठक में जाने से रोका, जिससे दोनों पक्षों के बीच हंगामा हो गया। साथ ही जिलाध्यक्षों को भी अंदर जाने से रोका गया, जिससे कांग्रेस मुख्यालय में अफरातफरी मच गई।
000




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment