(रायपुर) कांग्रेस हमेशा आदिवासी समाज को अपमानित करती रही है : केदार कश्यप

  • 18-Sep-25 02:11 AM

**भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की रायपुर संभाग स्तरीय बैठक सम्पन्न**

रायपुर,18 सितंबर (आरएनएस):भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की रायपुर संभाग स्तरीय बैठक गुरुवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में संपन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि विकास मरकाम ने अनुसूचित जनजाति मोर्चा को एक नई ऊँचाई तक पहुँचाया है। विपक्ष में रहते हुए मोर्चा ने सरकार के खिलाफ लगातार आवाज उठाई और कांग्रेस की भूपेश सरकार ने हमेशा आदिवासी समाज का अपमान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भीतर आदिवासी नेता लगातार उपेक्षित होते रहे हैं और कांग्रेस ने कभी भी आदिवासी समाज की भावनाओं की परवाह नहीं की।

अजजा मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने कहा कि एक कार्यकर्ता के रूप में वे लंबे समय से पार्टी के विभिन्न मोर्चों पर सक्रिय रहे हैं। पार्टी ने जो भरोसा जताया है, उस पर वे खरा उतरने का विश्वास दिलाते हैं। सभी कार्यकर्ता मिलकर मजबूत भाजपा और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करेंगे।

छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा कि भाजपा ने हमेशा आदिवासी समाज का सम्मान किया है। वे खुद को समाज का बेटा मानते हैं और जिस स्थान तक पहुँचे हैं, वह समाज के आशीर्वाद और स्नेह से संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर समाज की मजबूती और आगामी चुनाव में भाजपा की जीत के लिए काम करेंगे।

कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत सभापति अजय ध्रुव ने किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष एम.डी. ठाकुर, देवेन्द्र महाला, प्रदेश मंत्री खूबलाल ध्रुव, भागीरथी मांझी, महेश गोटा, आसु पोडेटी, हिरामन ध्रुव, दीपेश दीवान, अंगीरा ध्रुव, प्रेमलता नागवंशी, रमी गौतम, भूमिका कोर्राम, केशरी ध्रुव सहित रायपुर संभाग के मोर्चा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment