(रायपुर) कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होगी

  • 11-Jul-25 10:46 AM

0 उत्तरी छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय
रायपुर, 11 जुलाई (आरएनएस)। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान व्यक्त किया है कि सिस्टम के कमजोर होने के कारण मानसून की गतिविधियां धीमी पड़ जाएगी। राजधानी सहित आसपास के क्षेत्रों के वर्षा होने के कारण इस समय नदी-नाले उफान पर चल रहे हैं।
मौसम वैज्ञानिक चन्द्रा ने बताया कि एक द्रोणिका और चक्रीय चक्रवात के कारण मध्य महाराष्ट्र तथा दक्षिणी छत्तीसगढ़ में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर छत्तीसगढ़ और उसके आसपास स्थित है तथा यह 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर  बीकानेर, देवमाली, हमीरपुर, डाल्टनगंज, जमशेदपुर, दीघा और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। एक द्रोणिका दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश से उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक 0.9 किलोमीटर से 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। दूसरा द्रोणिका उत्तर पूर्व अरब सागर से उत्तर छत्तीसगढ़ में स्थित ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण तक, दक्षिण गुजरात, उत्तर मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण मध्य प्रदेश होते हुए 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में कल दिनांक 12 जुलाई को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ  छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है।
भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: चरम उत्तर छत्तीसगढ़ संभावित है।
प्रबल मानसूनी तंत्र के उत्तर छत्तीसगढ के उपर स्थित होने के कारण वर्षा की गतिविधि में कमी होने की उम्मीद है।
0

 




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment