(रायपुर) कुशालपुर चौक के पास एक रेस्टोरेंट में गन्दगी मिलने पर 5000 रूपये लगाया जुर्माना

  • 10-Oct-25 08:41 AM

रायपुर, 10 अक्टूबर(आरएनएस)।  नगर पालिक निगम रायपुर में गन्दगी से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायतों को तत्काल संज्ञान में लेते हुए नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार वस्तुस्थिति  की जानकारी लेने नगर निगम जोन 5 जोन कमिश्नर श्री क्षीरसागर नायक के मार्गदर्शन में जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री सन्दीप वर्मा द्वारा स्वच्छता निरीक्षक सर्वश्री दिलीप साहू, प्रेम मानिकपुरी, दिलीप भारती की उपस्थिति में जोन अंतर्गत लाखेनगर मार्ग की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान सड़क पर दो दुकान संचालकों द्वारा दुकानों के पीपे रखकर गंदगी फैलाये जाने की जनशिकायत सही मिलने पर  सम्बंधित दुकान गौसिया इंटरप्राइक्सेस एवं अमर ट्रेडर्स पर  अपनी दुकान के पीपे सड़क पर रखकर गन्दगी फैलाने पर क्रमश: 1000 रूपये और 3000 रूपये का जुर्माना उन्हें भविष्य के लिए कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए किया गया।

वहीं कुशालपुर चौक में स्थित एक रेस्टोरेंट  में गंदगी मिलने और इसे लेकर प्राप्त जनशिकायतें स्थल पर सही मिलने पर  5000 रूपये का जुर्माना सम्बंधित  रेस्टोरेंट संचालक पर उन्हें भविष्य के लिए कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए जोन 5 स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया गया।नगर निगम जोन 5 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा गन्दगी सम्बंधित जनशिकायतें सही मिलने पर 3 दुकानों में गन्दगी सम्बंधित जनशिकायतें सही मिलने पर कुल 9000 रूपये का जुर्माना सम्बंधित दुकान संचालकों पर भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए किया गया।
आर. शर्मा
000
 




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment