(रायपुर) खेल संचालनालय में युवा कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन

  • 19-Sep-25 03:16 AM

रायपुर,19 सितबंर (आरएनएस)। युवा कांग्रेस ने खेल संचालनालय में कथित घोटालों और अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को प्रदेश महासचिव भावेश शुक्ला के नेतृत्व में संचालक तनुजा सलाम के  केबिन में घूसकर जोरदार प्रदर्शन किया।
युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव भावेश शुक्ला के नेतृत्व में खेल संचालनालय  पहुंचे कार्यकर्ता सीधे संचालक तनुजा सलाम के चेंबर में पहुंचे और कई सवाल पूछे। लेकिन संचालक ने किसी भी मुद्दे पर जवाब देने से इनकार कर दिया और वहां से निकल गईं। इससे आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के गेट के बाहर जमकर नारेबाजी की और धरना दिया। भावेश शुक्ला ने आरोप लगाया कि खेल विभाग बीजेपी पदाधिकारियों के दबाव में चल रहा है। कहा कि पूरा खेल विभाग को भाजपा बालोद के पदाधिकारी सौरभ लुनिया के माध्यम से चलाया जा रहा है। युवा कांग्रेस का आरोप है कि लुनिया संचालक के केबिन और अंदर के कमरे में बैठकर अधिकारियों को निर्देश देते हैं। यहां तक कि टेंडरों में अपनी पसंद के वेंडर्स को लाभ पहुंचाने का कार्य खुलेआम हो रहा है। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव भावेश शुक्ला सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। हालांकि कुछ देर बाद सभी को बिना शर्त रिहा कर दिया गया।युवा कांग्रेस ने मांग की है कि खेल संचालनालय की संचालक तनुजा सलाम को तत्काल बर्खास्त किया जाए। साथ ही विभागीय घोटालों और भाजपा पदाधिकारी सौरभ लुनिया के हस्तक्षेप की उच्च स्तरीय जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए।युवा कांग्रेस ने कहा कि खेल विभाग खिलाडिय़ों के भविष्य के लिए है, भाजपा नेताओं और अधिकारियों की दलाली के लिए नहीं। जब तक भ्रष्टाचार और दलाली खत्म नहीं होगी, तब तक विरोध जारी रहेगा।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment