.jpg)
(रायपुर) गांजा के साथ दो गिरफ्तार
- 24-Oct-24 05:32 AM
- 0
- 0
रायपुर, 24 अक्टूबर (आरएनएस)। गंज थाना पुलिस ने फाफाडीह चौक के पास गांजा के साथ एक किशोर सहित अन्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 10 किलो गांजा जब्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार गंज थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फाफाडीह चौक के पास 17 वर्षीय किशोर सहित एक अन्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपए के आसपास बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
बंछोर
०००
Related Articles
Comments
- No Comments...