(रायपुर) गांजा तस्करों के घर पर चला बुलडोजर, 60 भेजे गए जेल

  • 25-Sep-25 03:04 AM

रायपुर, 25 सितम्बर (आरएनएस)। गांजा तस्करों के रायपुर में घर बुलडोजर चला है।  पुलिस ने निगम के साथ मिलकर ऐसे 15 ठिकानों को जमीदोज किया है। वहीं बीते हफ्ते पुलिस ने शहर के 40 ठिकानों पर रेड कार्रवाई की। जिसमें नाबालिगों समेत करीब 60 महिला पुरुषों को जेल भेजा था। पुलिस की सख्ती के चलते बड़ी संख्या में तस्कर अंडर ग्राउंड या शहर छोड़कर भाग रहे है। यह कार्रवाई खमतराई क्षेत्र के डेरापारा में हुई है। यहां सबसे ज्यादा गांजा व अवैध शराब की बिक्री की शिकायतें थीं। वहां लगातार छापेमारी की गई। इस दौरान आधा दर्जन महिलाओं को शराब बेचते हुए पकड़ा गया। गांजा तस्करी करने वाले 15 लोगों को जेल भेजा गया। इनमें अधिकांश आरोपी दुर्ग-राजनांदगांव के थे, जो गांजा तस्करी के लिए रायपुर में झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। उन्होंने निगम की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था। आरोपियों के मकान जब खाली मिले तो उनके मकानों के संबंध में निगम से जानकारी मांगी गई। निगम ने अतिक्रमण होने की पुष्टि की। सभी मकानों में बिजली भी सप्लाई भी हुई थी। इसकी जानकारी बिजली विभाग से भी मांगी गई, जो अवैध पाई गई। पुलिस की टीम ने निगम के अमले के साथ मिलकर अतिक्रमण करने वाले 15 मकानों को तोड़ दिया। इन मकानों में कोई नहीं था, जबकि वहां रहने वाले 13 से अधिक लोगों को नोटिस जारी किया गया है और उन्हें मकान छोडऩे का निर्देश दिया गया है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment