क्या रोहित और विराट अगला विश्व कप खेलेंगे? गौतम गंभीर के जवाब से उठे सवाल
- 15-Oct-25 03:49 AM
- 0 likes
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 5 बड़ी भारतीय पारियां, रोहित शर्मा शीर्ष पर
- 15-Oct-25 03:48 AM
- 0 likes
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी
0 कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में गिरौदपुरी से निकली छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा आज राजधानी रायपुर में समाप्त हुई
रायपुर, 02 अक्टूबर (आरएनएस)। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन के नेतृत्व में जिले से न्याय यात्रा में सम्मिलित होने पहुंचे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने गिरौदपुरी से रायपुर तक का सफर कर इस न्याय यात्रा में अपनी सहभागिता निभाई।
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने बताया कि छत्तीसगढ़ न्याय जो भाजपा के कुशासन और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ गिरौदपुरी से निकली थी गांधी जयंती के दिन रायपुर में समाप्त हुई है पर ये समापन नही बल्कि न्याय की लड़ाई की शुरूवात है , कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश की आम जनता के सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर यह यात्रा निकाली और भाजपा सरकार की लचर कानून व्यवस्था के कारण बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं तथा निर्दोषों पर हो रही कार्यवाही के खिलाफ आवाज उठाया कांग्रेस आगे भी जनता के साथ होने वाले अत्याचार के खिलाफ खड़ी रहेगी।।
श्री देवांगन ने आगे कहा कि इस यात्रा के दौरान हमने किसानों, मजदूरों, युवाओं तथा छात्रों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए।
125 किलोमीटर की इस यात्रा में लोहारीडीह घटना के मृतक प्रशांत साहू, कचरू साहू के परिजनों के साथ- साथ प्रदेश तमाम पीडि़त व शोषित लोग सम्मीलित होकर यात्रा के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई और इस आराजक भाजपा सरकार को ये संदेश दिया है कि उनकी ये तानाशाही सरकार ज्यादा दिन टिकने नहीं वाली है।।
इस यात्रा में सुमन साहू ,राजा देवांगन ,पारस मनी साहू, नोमेश सिन्हा , तेजप्रताप साहू ,अरविन्द यादव ,चैतन्य साहू ,सुफियान खान ,प्रदीप सोम ,सुदीप सिन्हा ,लक्ष्मीनारायण ध्रुव ,लक्की ध्रुव, राकेश नेताम ,जय प्रकाश, नेकू प्रते, त्रिभुवन मंडावी, कृष्णा लहरे ,अन्नू कुर्रे, विनय गायकवाड़ ,चितेन्द्र साहू ,गजेंद्र साहू ,उमेश साहू ,हिमांशु साहू, यतीन्द्र ,उदय साहू,चितेन्द्र साहू ,उमेश साहू, अरविन्द यादव समेत कई कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।।
0
© Copyright | All Right Reserved At DigitalBuddies