(रायपुर) गोदाम से हजारों रुपए का सामान पार

  • 22-Oct-24 05:20 AM


रायपुर, 22 अक्टूबर (आरएनएस)। कविलाश नगर भनपुरी स्थित गोदाम का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने हजारों रुपए का सामान पार कर दिया। प्रार्थी की शिकायत पर खमतराई पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सुनील गुप्ता 28 वर्ष कविलाश नगर भनपुरी का रहने वाला है। प्रार्थी ने थाना में शिकायत किया कि अज्ञात चोर ने उसके गोदाम का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और चादर, तकिया कव्हर पार कर दिया। चोरी गए जुमला कीमती करीब 45 हजार रुपए के आसपास बताई जा रही है। प्रार्थी की शिकायत पर खमतराई पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच मेंं लिया है।
बंछोर
०००

 




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment