
(रायपुर) घरेलू विवाद पर दो पक्ष भिड़े
- 08-Oct-23 06:01 AM
- 0
- 0
रायपुर, 08 अक्टूबर (आरएनएस)। अशोक नगर गुढिय़ारी में घरेलू विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों की शिकायत पर गुढिय़ारी पुलिस ने काउंटर अपराध दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार पहले पक्ष से प्रार्थिया अन्नु मानिकपुरी 29 वर्ष ने थाना में शिकायत किया कि आरोपी बबला मानिकपुरी मां एवं बच्चों से विवाद कर रहा था। जिसे मना करने पर आरोपी ने प्रार्थिया से गाली-गलौज कर मारपीट किया। वहीं दूसरे पक्ष से प्रार्थिया मंजू मानिकपुरी 25 वर्ष ने थाना में शिकायत किया कि घरेलू विवाद को लेकर आरोपी चंदा मानिकपुरी, मनीष, अन्नु व कमल मानिकपुरी ने प्रार्थिया से गाली-गलौज कर मारपीट किया। दोनों पक्षों की शिकायत पर गुढिय़ारी पुलिस ने काउंटर अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
बंछोर
०००
Related Articles
Comments
- No Comments...