
(रायपुर) छठ महापर्व का भव्य आयोजन, बिहार के उपमुख्यमंत्री को मिला निमंत्रण
- 14-Sep-25 05:56 AM
- 0
- 0
रायपुर, 14 सितम्बर (आरएनएस)। रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के महादेव घाट पर इस बार भी परंपरागत रूप से छठ महापर्व का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश सिंह ने बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को अंगवस्त्र भेंट कर छठ पूजा समारोह में भाग लेने के लिए सादर आमंत्रित किया।
राजेश सिंह वर्तमान में अपने पैतृक निवास बिहार में हैं और बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक विशेष मतदान जागरूकता अभियान भी चला रहे हैं। वे बिहार के कई जिलों में जाकर खासतौर पर छत्तीसगढ़ में रहने वाले बिहार मूल के लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे अपने क्षेत्रों में जाकर वोट जरूर करें और मजबूत लोकतंत्र की स्थापना में योगदान दें। राजेश सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ में लाखों बिहार निवासी विभिन्न उद्योगों, व्यवसायों और नौकरियों से जुड़े हैं, जिनका मतदान बिहार की राजनीति को महत्वपूर्ण दिशा दे सकता है। पिछले तीन महीनों से वे इस अभियान में सक्रिय हैं और बिहार के कई मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों तथा सामाजिक संगठनों को इसके बारे में अवगत करा रहे हैं। महादेव घाट रायपुर की छठ महापर्व आयोजन समिति का यह प्रयास न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक समर्पण का प्रतीक है, बल्कि लोकतांत्रिक जागरूकता को भी बढ़ावा देता है।
बंछोर
000
Related Articles
Comments
- No Comments...