(रायपुर) छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ प्रशासक डॉ. शेखर दत्त का निधन, राष्ट्र ने खोया एक दूरदर्शी मार्गदर्शक

  • 02-Jul-25 03:17 AM

रायपुर, 02 जुलाई (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल और प्रतिष्ठित प्रशासनिक अधिकारी डॉ. शेखर दत्त का बुधवार को 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें तबीयत बिगडऩे पर दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
डॉ. दत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (ढ्ढ्रस्) के वरिष्ठ अधिकारी रहे और अपने लंबे सेवाकाल में उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वे रक्षा मंत्रालय में सचिव और उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (डिप्टी एनएसए) जैसे उच्च पदों पर कार्यरत रहे थे। रक्षा मंत्रालय ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक सम्मानित पूर्व सैनिक और दूरदर्शी प्रशासक बताया है, जिनका योगदान देश की रक्षा और सुरक्षा नीतियों में सदैव स्मरणीय रहेगा।
डॉ. शेखर दत्त छत्तीसगढ़ के चौथे राज्यपाल के रूप में 23 जनवरी 2010 से 14 जुलाई 2014 तक सेवा में रहे। उनके निधन से प्रशासनिक क्षेत्र और राष्ट्रीय सुरक्षा जगत ने एक अनुभवी और मार्गदर्शक व्यक्तित्व को खो दिया है। देशभर के राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में उनके निधन पर शोक की गहरी लहर व्याप्त है।
0

 




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment