(रायपुर) छत्तीसगढ़ के सांसद, विधायक मंत्री बिहार में जाएंगे चुनाव प्रचार करने

  • 13-Oct-25 07:24 AM

0-भावना बोहरा को स्टार प्रचारक के रूप में शामिल किया गया
0-क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल को भी सौंपी गई जिम्मेवारी

रायपुर, 13 अक्टूबर(आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के सांसद विधायक तथा मंत्रियों एवं महिला कार्यकर्ताओं को अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में भेजा जाएगा। सांसद बृजमोहन अग्रवाल को विभिन्न जिलों में प्रचार का जिम्मा दिया गया है, वहीं क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की भी ड्यूटी लगाई गई है। स्टार प्रचारक के रूप में शामिल किया गया है।

लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार युवा मोर्चा के कई पदाधिकारियों को टिकट दी जा रही है, जो कि सांसद के प्रिय मित्र है। छत्तीसगढ़ प्रभारी नितिन नवीन भी चुनाव लड़ रहे है, छत्तीसगढ़ के संगठन प्रभारी अजय जामवाल को भी नियुक्त किया गया है।

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री, नगरीय निकाय मंत्री तथा अन्य विधायकों की भी ड्यूटी लगाई जा रही है। भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष विभा अवस्थी के अनुसार छत्तीसगढ़ से 50 से अधिक महिलाएं जाएंगे। वे वहां पर सक्रिय चुनाव प्रचार करेंगी। बिहार में एनडीए और राजद के बीच सीधा मुकाबला है, इसके अलावा क्षेत्रीय दल भी चुनाव लड़ रहे हैं।

कांग्रेस के भूपेश बघेल भी बने प्रभारी

कांग्रेस भवन से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी अध्यक्ष दीपक बैज सहित कई विधायकों का ेकांग्रेस का चुनाव प्रचार करने के लिए भेजा जाएगा। कांग्रेस के राहुल गांधी और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। टिकट के बंटवारों को लेकर विवाद चल रहा है, लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं हो पाया है। बिहार में जनसुराज दल के प्रशांत किशोर भी चुनाव मैदान हैं, जिसके कारण यह चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है। बिहार विधानसभा चुनाव अगले महीने नवम्बर में होने जा रहा है। छट पूजा के बाद चुनाव प्रचार में तेजी आएगी। भाजपा कार्र्यालय प्रभारी के अनुसार विभिन्न चरणों में चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरा जाएगा। इसके लिए कई पदाधिकारी बिहार जाएंगे, वे मैदान के ठीक एक दिन पहले अपने क्षेत्र में वापस लौट आएंगे।
आर. शर्मा
००००




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment