(रायपुर) जनता कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशयिों की दसवीं सूची

  • 29-Oct-23 07:45 AM

रायपुर, 29 अक्टूबर (आरएनएस)। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने केन्द्रीय चुनाव समिति के द्वारा छत्तीसढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव हेतु प्रत्याशियों की दसवीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में नौ प्रत्याशियों के नाम शामिल किया गया है।
पार्टी से जारी सूची के अनुसार भटगांव से समय लाल पाटिल, बैकुंठपुर से दुर्गेश साहू, कुनकुरी से चाल्स इक्का, सक्ती से राजकुमार पटेल, बिलाईगढ़ से प्रो. ब्रम्हानंद मारर्कंडे, रायपुर उत्तर से मंशु निहाल, पाटन से शीतकरण महिलवार, दुर्ग शहर से संजय दुबे, नवागढ़ से शेष नारायण कुर्रे का नाम शामिल है। इनमें भटगांव तथा दुर्ग शहर में प्रत्याशी सूची में संशोधन किया गया है।
डीके-
०००




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment