(रायपुर) जनदर्शन में कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने दिव्यांग बिटिया को प्रदान किया व्हीलचेयर

  • 09-Oct-25 01:53 AM

० परिजनों ने इस सहयोग के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया
रायपुर, ०९ अक्टूबर (आरएनएस)। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित जनदर्शन कक्ष में रावांभाठा, बिरगांव निवासी कु. रागिनी यादव को व्हीलचेयर प्रदान किया। 15 वर्षीय कु. रागिनी स्पास्टिक सेरेब्रल पाल्सी के कारण हाथ पैर काम नहीं करता एवं बोलने में असमर्थ है। इसी कारण आज जनदर्शन में कलेक्टर डॉ सिंह को व्हीलचेयर की मदद हेतु आवेदन किया था जिसके पश्चात तत्काल कलेक्टर डॉ सिंह द्वारा समाज कल्याण विभाग को व्हीलचेयर के लिए निर्देशित किया था।  परिजनों ने इस सहयोग के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अब रागिनी को दैनिक कार्यों में मदद मिल पाएगी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, अपर कलेक्टर शकीर्तिमान सिंह राठौर, समाज कल्याण विभाग के सयुंक्त संचालक  अरविंद गेडाम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे


)




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment