
(रायपुर) जवाहर नगर मंडल सेवा पखवाड़ा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की कार्यशाला 28 को
- 27-Sep-25 06:52 AM
- 0
- 0
० मुख्य अतिथि उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा मुख्य वक्ता चंद सुंदरानी रहेंगे उपस्थित
रायपुर 27 सितंबर (आरएनएस )। जवाहर नगर मंडल द्वारा सेवा पखवाड़ा 2025 आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत जवाहर नगर मंडल की एक कार्यशाला का आयोजन दिनांक 28 सितंबर रविवार को शाम 4 बजे तात्यापारा वार्ड 36 स्थित श्री दुलार धर्मशाला बढ़ई पारा में किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर विधान सभा के विधायक पुरंदर मिश्रा,मुख्यवक्ता के रूप में श्री चंद सुंदरानी जी,वक्ता श्री तुषार चोपड़ा जी,श्री सतीश छूगनी जी तात्यापारा वार्ड की पार्षद एवं जोन 7 की अध्यक्ष श्वेता विश्वकर्मा जी,इंदिरा गांधी वार्ड के पार्षद श्री अवतार सिंह बागल जी मंडल प्रभारी के साथ प्रदेश,जिले,मंडल,वार्ड के पदाधिकारीगण मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। आत्मा निर्भर भारत की कार्यशाला के संबंध में जवाहर नगर मंडल के अध्यक्ष संदीप जंघेल ने बताया कि यह कार्यशाला लोगों को समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने और आत्मनिर्भरता की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करेगी। इस कार्यशाला का उद्देश्य देश को आत्मनिर्भर बनाने तथा स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने के संकल्प को मजबूत करना है।आत्मनिर्भर संकल्प अभियान टोली प्रमुख कुशल गेंडेकर, गौरव शर्मा, पुष्पम साहू, प्रणीत जैन को बनाया गया है । कार्यक्रम में प्रदेश,जिले,मंडल एवं वार्ड के अन्य पदाधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
संदीप
००००
Related Articles
Comments
- No Comments...