(रायपुर) झारखंड से रायपुर लाया जाएगा गोलीकांड का आरोपित मयंक सिंह

  • 27-Sep-25 02:06 AM

रायपुर, 27 सितम्बर (आरएनएस)। गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य मयंक सिंह को अब रायपुर लाया जाएगा । उस पर तेलीबांधा थाना क्षेत्र में 13 जुलाई 2024 को पीआरए ग्रुप के कार्यालय के बाहर गोली चलाने का आरोप है। मामला तेलीबांधा और गंज थाने में दर्ज किया गया है। फिलहाल मयंक झारखंड की जेल में बंद है। बताया जा रहा है कि झारखंड एटीएस मयंक को अजरबैजान से प्रत्यर्पण के जरिए भारत लाई थी,जिसके बाद से वह जेल में है। डीएसपी क्राइम रायपुर संजय सिंह ने बताया कि तेलीबांधा और गंज थाना क्षेत्र में मयंक सिंह के खिलाफ अपराध दर्ज हैं। उससे पूछताछ की जाएगी और इसके लिए उसे जल्द ही रिमांड पर रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है। मयंक सिंह अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय आपराधिक नेटवर्क का सरगना है। इसके तार छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से जुड़े हैं। इस पर हत्या, लूट, हथियार तस्करी, ब्लैकमेलिंग और धमकी भरे कॉल कर रंगदारी वसूलने जैसे गंभीर आरोप दर्ज हैं। यह था मामला तेलीबांधा पीआरए ग्रुप गोलीकांड मामला मुख्य रुप से 13 जुलाई 2024 को घटित हुआ था। तेलीबांधा इलाके में पीआरए ग्रुप के कार्यालय पर दो नकाबपोश शूटर पल्सर बाइक से पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग की थी जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाकर्मियों ने दो-तीन राउंड फायर किए, जिसके बाद हमलावर बाइक छोड़कर भाग निकले थे। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपितों की पत्तासाजी की।
त्रिपाठी




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment