(रायपुर) डबल इंजन की सरकार संवर रहा है छत्तीसगढ़
- 29-Oct-25 08:19 AM
- 0
- 0
0-मोदी की गारंटी को मूर्त रूप दे रहा विष्णु देव सरकार
0-पीएम आवास, जनमन योजना और किसानों को सम्मान निधि देकर लोगों का विश्वास हासिल किया
रायपुर,29 अक्टूबर (आरएनएस)। विष्णु देव सरकार ने मोदी की गारंटी और भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र को मुर्त रूप दिया है। इसके तहत पीएम किसान सम्मान निधि, महतारी वंदन योजना तथा आवास योजना को सफल बनाने का सपना साकार किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत पीएम आवास योजना को साकार करने के लिए जमीनी स्तर पर जानकारी ली तथा कई दोषी अधिकारियों को दण्डित किया है। गत दिनों केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ का कोटा बढ़ा दिया है, जिसके तहत 26 लाख परिवार का पक्के घर का सपना साकार हो रहा है। किसानों को समर्थन मूल्य पर धान की राशि दी जाती है, लेकिन बोनस के रूप में किसान सम्मान निधि के लिए 10 करोड़ रूपए दिया गया है।
प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में डबल इंजन की सरकार आते ही विकास कार्य चौतरफा हो रहे हैं। केन्द्र में मोदी सरकार आते ही राज्य के हितों का ध्यान रखा जा रहा है। 47,000 करोड़ की लागत से रेल परियोजनाओं का क्रियान्वयन, जल जीवन मिशन के तहत 40 लाख से अधिक परिवारों को स्वच्छ पेयजल, पीएम आवास योजना से 26 लाख परिवारों का पक्के घर का सपना साकार, पीएम जनमन योजना से 59 हजार परिवारों को मिल रहा लाभ, धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान से 6,691 ग्राम लाभान्वित हुए, 40,000 करोड़ से अधिक की लागत से राष्ट्रीय राजमार्गों का विकास, महतारी वंदन योजना से 69 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में पहुँचे 12,376 करोड़ रूपए, पीएम किसान सम्मान निधि से 25.47 लाख किसानों के खातों में पहुँचे 9,765 करोड़ रूपए पहुंचाए गए हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों का समुचित विकास हो रहा है।
आर. शर्मा
०००
Related Articles
Comments
- No Comments...

