
(रायपुर) डीएलएड पूरक परीक्षा 2025 की समय सारणी जारी, 12 नवंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं
- 01-Oct-25 02:55 AM
- 0
- 0
रायपुर,01 अक्टूबर(आरएनएस)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) प्रथम और द्वितीय वर्ष की पूरक/अवसर परीक्षाओं की समय सारणी जारी कर दी है। नवीन पाठ्यक्रम के अनुसार इन परीक्षाओं का आयोजन नवंबर 2025 में किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 12 नवंबर से 27 नवंबर 2025 तक चलेंगी, जबकि द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 13 नवंबर से 25 नवंबर 2025 के बीच संपन्न होंगी। ये सभी परीक्षाएं सैद्धांतिक विषयों के लिए निर्धारित की गई हैं।
मंडल के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा से जुड़ी विस्तृत समय सारणी मंडल की आधिकारिक वेबसाइट [222.ष्द्दड्ढह्यद्ग.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ](द्धह्लह्लश्च://222.ष्द्दड्ढह्यद्ग.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ) पर उपलब्ध है। परीक्षार्थियों से समय पर वेबसाइट पर जाकर जानकारी लेने और तैयारी पूर्ण करने की अपील की गई है।
000
Related Articles
Comments
- No Comments...