
(रायपुर) दिनभर दीनदयाल, हर दिन दीनदयाल
- 25-Sep-25 02:34 AM
- 0
- 0
० भाजपा सोशल मीडिया पर चलता रहा दिन भर अभियान
रायपुर, 25 सितम्बर (आरएनएस)। जनसंघ के संस्थापक और अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के 109वीं जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उन्हें नमन किया। इस मौके पर भाजपा सोशल मीडिया में लगातार दिनभर दीनदयाल जी के जीवन पर केन्द्रित वीडियो, फोटो व पोस्ट शेयर करती रही। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने उनके संस्मरणों को याद करते हुए सोशल मीडिया, फेसबुक, इंस्टाग्राम व एक्स पर पोस्ट किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर कहा कि आज हम श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष, महान विचारक और समाज सुधारक पं. दीनदयाल उपाध्याय जी को, जिन्होंने अंत्योदय और एकात्म मानववाद के सिद्धांतों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की प्रेरणा पहुँचाई। उनका जीवन और दर्शन आज भी हमें सशक्त, समावेशी और सर्वजन हितैषी समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने मां भारती की सेवा में जीवनपर्यंत समर्पित रहे अंत्योदय व एकात्म मानववाद के प्रणेता, महान चिंतक, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन किया। श्री देव ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए उनका जीवन समर्पित रहा। उनके विचार और सिद्धांत हमें सदैव राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे। भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्मजयंती के अवसर पर उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर फोटो एक्स पर पोस्ट किया। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने Óअंत्योदयÓ और Óएकात्म मानववादÓ के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर स्थित स्मृति मंदिर में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया। भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रय अखिलेश सोनी, यशवंत जैन व डॉ. नवीन मार्कंडेय सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उन्हें अपनी विनम्र श्रध्दांजलि दी।

)
Related Articles
Comments
- No Comments...