(रायपुर) दिल्ली रवाना हुए भूपेश बघेल, सीट शेयरिंग और धान खरीदी पर सरकार को घेरा

  • 13-Oct-25 05:40 AM


रायपुर, 13 अक्टूबर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने आगामी बिहार चुनाव के लिए 'इंडियाÓ गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर अहम बयान दिया। उन्होंने कहा कि गठबंधन के भीतर सीटों के बंटवारे पर चर्चा अंतिम चरण में है और एक-दो दिन में यह तय हो जाएगा।

धान खरीदी पर सरकार को घेरा
पूर्व सीएम बघेल ने हाल ही में हुई कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में धान खरीदी की चर्चा को लेकर राज्य सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष का धान अभी तक मिलों तक नहीं पहुंच पाया है। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि कितना धान बिका है और कितने 'डिलीवरी ऑर्डरÓ जारी किए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि धान उठाव न होने के लिए कलेक्टरों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, जबकि नियमों में बदलाव सरकार ने किया है। बघेल ने कहा, पहले धान 72 घंटे में उठ जाना चाहिए था, अब यह समय सीमा बढ़ाकर 3 महीने कर दी गई है। ऐसे में कलेक्टर क्या कर सकता है? क्या वह अपने सिर पर धान लाद कर ले जाएगा उन्होंने यह भी कहा कि सरकार में किसी कलेक्टर का तबादला करने की भी हिम्मत नहीं है। कॉन्फ्रेंस में डीएफओ को शामिल करने पर पूर्व सीएम ने कटाक्ष करते हुए कहा कि रेत से इनका पेट नहीं भरा, इसलिए जंगल की ओर जा रहे हैं।
हाईकमान को बताएंगे 'कोल घोटालाÓ की जानकारी
दिल्ली दौरे के दौरान भूपेश बघेल कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात करेंगे। उन्होंने बताया कि वह कोल घोटाले के मामले में धारा 164 के कथित उल्लंघन के संबंध में वरिष्ठ नेताओं को जानकारी देंगे। उनका आरोप है कि यह सब अधिकारियों और न्यायालय के बीच साठगांठ से हुआ है।


)
भाजपा का पलटवार: 'कांग्रेस किसान हितैषी नहीं, व्यापारी हैÓ
पूर्व सीएम के बयान पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने तीखा पलटवार किया है। विधायक मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस को अपना कार्यकाल याद करना चाहिए और सवाल किया कि क्या भूपेश सरकार में कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस नहीं होती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में अधिकारी 'बड़बोले और भ्रष्टÓ हो गए थे, जिसके कारण अब कई अधिकारी जेल में हैं। मिश्रा ने कहा, हमें कांग्रेस की नसीहत नहीं चाहिए। धान खरीदी वाले बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कांग्रेस को 'किसान हितैषी नहीं, व्यापारीÓ बताया और आबकारी विभाग में बड़े घोटाले करने का आरोप लगाया।
बंछोर
000

 




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment