(रायपुर) दिव्यांगजनों ने अपने हुनर और प्रतिभा से जीता लोगों का दिल

  • 27-Sep-25 02:47 AM

० - गायन, फैशन शो, नृत्य कला के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दिव्यांगों ने दिखाया हौसला
रायपुर, 27 सितम्बर (आरएनएस)। दिव्यांगजनों के लिए महासमुंद में पर्पल फेयर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दिव्यांगों ने अपने हुनर से लोगों का दिल जीत लिया। पर्पल फेयर कार्यक्रम में नृत्य कला, गायन कला, फैशन शो और ब्रेल लिपि का प्रदर्शन ने दिव्यांगों के आत्मविश्वास को एक नई ऊंचाई दी। साथ ही साथ हम भी किसी से कम नहीं की भावना को भी चरितार्थ किया। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा रजत जयंती महोत्सव एवं सेवा पखवाड़ा 2025 अंतर्गत दिव्यांगजनों के लिए बहुआयामी आयोजन किया गया।  इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दिव्यांगों की प्रतिभा पहचानकर मुख्यधारा से जोडऩा जरूरी मौके पर विधायक सिन्हा ने  कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं। उनकी प्रतिभा और क्षमताओं को पहचानकर उन्हें मुख्यधारा से जोडऩा हम सभी का कर्तव्य है। पर्पल फेयर जैसे आयोजन इस दिशा में सार्थक पहल हैं। यह मंच दिव्यांगजनों को न केवल अपनी कला और कौशल प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करता है, बल्कि रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए भी नए रास्ते खोलता है। साथ ही दिव्यांगों द्वारा लगाए गए मेले का अवलोकन कर दिव्यांगजनों द्वारा बनाए गए हस्तशिल्प, कलाकृतियों एवं कौशल आधारित उत्पादों की सराहना की और उनके उत्साहवर्धन के लिए उनसे चर्चा भी किया। रोजगार मेला और उपकरण का हुआ वितरण पेपर फेयर मेले में दिव्यांगजनों हेतु रोजगार मेला, सहायक उपकरणों का वितरण, सरकारी योजनाओं एवं प्रकाशनों की प्रदर्शनी, दिव्यांग कला गैलरी, मनोरंजक खेल एवं गतिविधियाँ, संचालित पाठ्यक्रमों की जानकारी, भोजन स्टॉल, सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। इस दौरान 360 दिव्यांग एवं वृद्धजन हितग्राही पंजीकृत हुए। 32 वृद्धजनों को सहायक उपकरण, 15 दिव्यांग दिव्यांग प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।  
त्रिपाठी




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment