
(रायपुर) दीपावली धनतेरस सीजन में गरीब ठेला, गुमटी वालों हटाने से रोष
- 14-Oct-25 08:50 AM
- 0
- 0
0-यातायात सुगम बनाने जय स्तम्भ चौक से लेकर कोतवाली चौक तक चलाया जा रहा अभियान
0-टाटीबंध से लेकर तेलीबांध तक होगा पोस्टर मुक्त

)
रायपुर, 14 अक्टूबर(आरएनएस)। त्यौहारी सीजन में एमजी रोड, मालवीय रोड सहित अन्य प्रमुख मार्गों में यातायात को सुगम बनाने के लिए ठेला एवं गुमटी चालकों को हटाए जाने से गरीब, व्यापारी परेशान है। टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत जोन 4 क्षेत्र में जय स्तम्भ चौक मुख्य मार्ग से चिकनी मन्दिर होकर जवाहर बाजार, सिटी कोतवाली चौक मुख्य मार्ग मालवीय रोड में नगर निगम ने सड़क को करवाया कब्जामुक्त कराया गया।
राजधानी में इस समय गोलबाजार चिकनी मंदिर, मालवीय रोड, सिटी कोतवाली में खरीदीदारी करने वाली की भीड़ उमड़ रही है। यातायात को सुगम बनाने के लिए चिकनी मंदिर के फूल पूजन सामग्री बेचने वालों को हटा दिया गया है। वहीं चिकनी मंदिर से लेकर जयस्तभ के बीच अवैध कब्जे हटाने के नाम पर गुमटी वालों को भी हटाया जा रहा है। इस समय जवाहर बाजार में कपड़ा जूता, मोजा, फेंसी समान एवं अन्य सामग्री बेचने वाले काफी परेशान है कि त्योहारी सीजन में उन्हें हटाने से रोष है। ज्ञात रहे दीपावली पूर्व उनकी बिक्री धड़ल्ले से होती है।
नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार चलाये जाने वाले अभियान के अंतर्गत रायपुर नगर निगम क्षेत्र जोन क्रमांक 4 अतर्गत गोलबाजार एंट्री मुख्य मार्ग चिकनी मंदिर मालवीय रोड होकर जवाहर बाजार होते हुए जयस्तम्भ चौक होकर सिटी कोतवाली चौक मुख्य मार्ग तक जनहित में जनसुविधा हेतु नागरिकों को मुख्य बाजार क्षेत्र मार्गो में सुगम आवागमन उपलब्ध करवाने अभियान नगर निगम के नगर निवेशक आभाष मिश्रा और नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव के मार्गदर्शन उप अभियंता नगर निवेश हिमांशु चंद्राकर की उपस्थिति में चलाया गया।
नगर निगम जोन 4 नगर निवेश विभाग की टीम और नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उडनदस्ता की टीम द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाते हुए आरएस शुक्ला मार्ग में मुख्य मार्ग एंट्री पाइंट चिकनी मन्दिर के दोनों ओर और जवाहर बाजार मार्ग होकर जयस्तम्भ चौक होकर सिटी कोतवाली चौक मुख्य मार्ग तक लगभग 2 अवैध ठेलों के कब्जे को हटाया गया और मार्ग के किनारे लगभग 11 पसरा व्यापारियो द्वारा सडक पर कब्जा जमाकर रखे गये टेबल सहित लगभग 2 बोरी जूता इत्यादि सामानों को व्यवस्था सुधारने नियमानुसार कडाई के साथ जप्त कर लिया गया। अभियान से गोलबाजार एंट्री पाइट मुख्य मार्ग से चिकनी मन्दिर जवाहर बाजार मार्ग होकर सिटी कोतवाली मुख्य मार्ग मालवीय रोड के यातायात जाम की समस्या त्योहारी सीजन में त्वरित रूप से दूर हुई और नागरिकों और व्यापारियों कोमुख्य बाजार मार्ग में सुगम आवागमन टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत त्वरित रूप से राजधानी शहर रायपुर में एक बार पुन: टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत उपलब्ध हुआ।
आर. शर्मा
00
Related Articles
Comments
- No Comments...