(रायपुर) दो दिन हल्की बारिश की मौसम विभाग ने जताई संभावना

  • 22-Sep-25 03:37 AM

रायपुर, 22 सितम्बर (आरएनएस)। प्रदेश में मौसम का मिज़ाज एक बार फिर बदलने वाला है। पिछले 24 घंटे में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज़्यादा बारिश राजनांदगांव जिले में हुई, जहां 60 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 2 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश होगी, जिसके बाद बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी संभव है। मौसम विभाग के मुताबिक, बीते दिन जिन जिलों में सबसे ज्यादा वर्षा दर्ज हुई। जिसमें राजनांदगांव में 6 सेमी, गंडई, भानुप्रतापपुर में 5 सेमी, बारसूर, कोंटा, बेलगहना, ओरछा, कवर्धा, छुईखदान, अकलतरा में 4 सेमी, लोरमी, जगदलपुर, अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़, साल्हेवारा में 3 सेमी नानगुर, बलौदा बाजार, अर्जुन्दा, बोड़ला, डोंगरगांव, देवभोग, माकड़ी, दुर्गकोंदल, सहसपुरलोहारा, लवन, गुंडरदेही, पामगढ़, लोहंडीगुड़ा, पंढरिया 2 सेमी दर्ज किया। इसके अलावा कुछ स्थानों पर इससे भी कम वर्षा रिकॉर्ड की गई। त्रिपाठी




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment