(रायपुर) नगरीय निकायों को राज्य शासन ने जारी किए 102 करोड़ से अधिक की राशि
- 20-Sep-25 01:20 AM
- 0
- 0
0 पार्षद और महापौर/अध्यक्ष निधि में 50-50 प्रतिशत राशि स्वीकृत
रायपुर, 20 सितबंर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ सरकार के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को कुल 102 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये की वित्तीय सहायता जारी की है। यह राशि वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत पार्षद निधि और महापौर/अध्यक्ष निधि के रूप में स्वीकृत की गई है।विभाग द्वारा पार्षद निधि के मद में 72 करोड़ 33 लाख 75 हजार रुपए, जबकि महापौर और अध्यक्ष निधि के रूप में 30 करोड़ 63 लाख 75 हजार रुपए निकायों को प्रदान किए गए हैं। यह राशि दोनों मदों के लिए निर्धारित बजट की 50-50 प्रतिशत पहली किस्त के रूप में जारी की गई है।नगर निगमों को मिला 10 करोड़ 12 लाख - राज्य के 14 नगर निगमों को महापौर निधि के तहत 10 करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपए जारी किए गए हैं।नगर पालिकाओं को मिलर10.5 करोड़ - 54 नगर पालिकाओं को 10 करोड़ 50 लाख रुपए अध्यक्ष निधि के रूप में आवंटित किए गए हैं।नगर पंचायतों को 10 करोड़ 1 लाख - 120 नगर पंचायतों को 10 करोड़ 1 लाख 25 हजार रुपए अध्यक्ष निधि के तौर पर जारी किए गए हैं।
यह राशि नगरीय क्षेत्रों के विकास कार्यों, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकताओं के अनुसार योजनाओं के क्रियान्वयन में खर्च की जाएगी।
Related Articles
Comments
- No Comments...