(रायपुर) नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का संदेश: विकसित भारत के संकल्प को साकार करना ही सच्ची शुभकामना

  • 17-Sep-25 07:05 AM


रायपुर, 17 सितम्बर (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए भावपूर्ण संदेश दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को कुशल संगठन शिल्पी, अद्भुत प्रशासक और वैश्विक नेता बताते हुए मां भारती के वैभव को पुन: स्थापित करने के उनके प्रयासों के लिए आभार प्रकट किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है। उनकी 'मोदी की गारंटीÓ पर छत्तीसगढ़ में विश्वास और विकास का माहौल बना है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए छत्तीसगढ़ भी पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है। विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण हेतु प्रयासरत रहना ही प्रधानमंत्री को हमारे तीन करोड़ प्रदेशवासियों की ओर से जन्मदिन का सच्चा उपहार होगा, मुख्यमंत्री ने कहा। विष्णु देव साय ने समस्त छत्तीसगढ़वासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु, स्वस्थ और सफल जीवन की कामना की।
बंछोर
000




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment