(रायपुर) नवमी के पश्चात भी माता दुर्गा की प्रतिमा का श्रद्धापूर्वक विसर्जन, अनेक स्थानों पर हुआ भण्डारा

  • 03-Oct-25 09:10 AM

0-डीजे के साथ झूमते हुए प्रमुख मार्गों से निकले दुर्गा समितियां

रायपुर,03 अक्टूबर(आरएनएस)। राजधानी में दशहरा के दूसरा दिन भी भक्तों के द्वारा माता का विसर्जन किया जा रहा है। इसके अलावा अनेक स्थानों पर भी भण्डारे का आयोजन भी किया गया। कई दुर्गोत्सव समिति ने तालाबों में ज्वारा विसर्जन किया। वहीं मूर्तियों को महादेव घाट में श्रद्धापूर्वक विसर्जित किया गया।

राजधानी में आज फूलचौक दुर्गोत्सव समिति, आमापारा, करबला सहित अन्य समितियों द्वारा धूमधाम से माता की मूर्तियों का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर डीजे के साथ भक्त श्रद्धा के साथ नृत्य करते हुए महादेव घाट पहुंचे। नवमीं के पश्चात भी मां दुर्गा का विसर्जन करने में भक्तों में नाराजगी है। महादेवघाट के समीप नगर पालिक निगम के विसर्जन कुण्ड में महानवमी तिथि से आदिशक्ति की प्रतीक देवी माँ दुर्गा की मूर्तियों का श्रद्धापूर्ण विसर्जन भक्तों द्वारा किये जाने का सिलसिला सुबह से ही लगातार तीसरे दिन प्रारम्भ  है।

विगत रात्रि राजधानी शहर में हुई तेज बारिश के दौरान भक्तों द्वारा माँ दुर्गा की मूर्तियों का श्रद्धापूर्ण विसर्जन विसर्जन कुण्ड में लगातार किया जाता रहा. विगत दिवस दिनांक 1 अक्टूबर 2025 को सुबह 6 से आज 3 अक्टूबर 2025 की दोपहर 12 बजे तक माता भक्तों द्वारा विसर्जन कुण्ड में माँ दुर्गा की 454 मूर्तियों का विसर्जन श्रद्धापूर्वक किया जा चुका है.उल्लेखनीय है कि भक्तों की सुविधा की दृष्टि से नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा महादेवघाट के समीप विसर्जन कुण्ड स्थल पर क्रेन, गोताखोर, प्रकाश, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित सभी आवश्यक प्रबंध महापौर श्रीमती मीनल चौबे और आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर किये गए हैं. दिनांक 2 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से दिनांक 5 अक्टूबर को सुबह 6 बजे तक विसर्जन कुण्ड स्थल पर चक्रीय आधार पर जोन की टीमों की ड्यूटी लगायी गयी है।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे और आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर आज दिनांक 2 अक्टूबर 2025 को महादेवघाट के समीप विसर्जन कुण्ड स्थल पर माँ दुर्गा की मूर्तियों के श्रद्धापूर्ण विसर्जन की प्रशासनिक व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण  नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय ने नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव सहित जोन क्रमांक 1 और जोन क्रमांक 8 के नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में करते हुए आवश्यक निर्देश नगर निगम जोन 1 और 8 के सम्बंधित अधिकारियों को दिए.
000

 




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment