(रायपुर) निरंतर वर्षा से किसानों के चेहरे खिले
- 03-Jul-25 08:06 AM
- 0
- 0
0-बस्तर और सरगुजा संभाग में हो रही झमाझम वर्षा
द्रोणिका नियमित होने से वर्षा का पूर्वानुमान
रायपुर, 03 जुलाई (आरएनएस)। राजधानी सहित प्रदेश के सभी संभागों में इस समय वर्षा हो रही है, जिसके कारण अब किसानों के चेहरे खिल गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार वर्षा होने के बाद अब रोपाई के कार्य में तेजी आएगी।
मौसम विभाग के वैज्ञानिक के अनुसार इस समय रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग सरगुजा तथा बस्तर संभाग में पर्याप्त वर्षा हो रही है। जिसके कारण नदी नाले उफान पर हैं। अन्य नदियोंं का जल स्तर बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में इस समय धान की बोआई हो चुकी है, वर्षा होने से इनका अंकुरण तेजी से होगा। किसानों के अनुसार रोपाई के लिए अभी और वर्षा की आवश्यकता है। कृषि विभाग के अनुसार इस समय 7 क्विंटल से अधिक प्रमाणिक बीज का वितरण हो चुका है तथा खाद का वितरण सहकारी समितियों के माध्यम से हो रहा है।
उप संचालक कृषि के अनुसार रायपुर जिले में एक लाख 65 हजार कृषि का रकबा है, 50 प्रतिशत बोआई हो चुकी है। प्रमाणिक बीज भी बांटा जा रहा है। ग्रोमोर खाद का रेक आ रहा है, जिसके कारण यहां खाद की समस्या हल होती जा रही है।
द्रोणिक एवं चक्रवात के कारण वर्षा का पूर्वानुमान
डॉ. चन्द्रा के अनुसार मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर बीकानेर, शिवपुरी, खजुराहो, डाल्टनगंज, दीघा और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। एक उपरि हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश और उससे लगे क्षेत्र के उपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी ओडीसा और उससे लगे गंगेटिक पश्चिम बंगाल के उपर 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका उत्तर-पूर्व अरब सागर से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक उत्तर छत्तीसगढ होते हुए 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की सम्भावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के अंधड़ चलने, वज्रपात होने तथा भारी वर्षा होने की सम्भावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: उत्तर छत्तीसगढ के जिले तथा बस्तर संभाग के दक्षिणी जिले में संभावित है।
आर. शर्मा
००
Related Articles
Comments
- No Comments...