
(रायपुर) पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विवि का दीक्षांत समारोह 26 को
- 21-Oct-24 09:52 AM
- 0
- 0
0 महामहिम राष्ट्रपति होंगी मुख्य अतिथि
रायपुर, 21 अक्टूबर (आरएनएस)। पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विवि का तृतीय दीक्षांत समारोह 26 अक्टूबर शनिवार को दोपहर 3.30 बजे विवि परिसर में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारत की राष्ट्रपति महामहिम द्रोपदी मुर्मु होंगी। अध्यक्षता रमेन डेका कुलाधिपति एवं राज्यपाल होंगे।
कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं विशिष्ट अतिथि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल होंगे। उक्त जानकारी प्रेसक्लब रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में विश्वविद्यालय के कुलपति पी.के. पात्रो एवं जनसंपर्क अधिकारी एस.सेन ने संयुक्त रूप से दी। पत्रकारवार्ता में कुलपति ने बताया कि कुल 6331 विद्यार्थियों को उपाधिक वितरित की जाएगी एवं 25 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक दिया जाएगा।
0
Related Articles
Comments
- No Comments...