(रायपुर) पिंगुआ होंगे राज्य में जनगणना कार्य के नोडल अधिकारी

  • 02-Jul-25 06:43 AM

0 जातिगत जनगणना दो चरणों में होगी पूरी
रायपुर, 02 जुलाई (आरएनएस)।  आगामी जनगणना 2026 की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। इस कड़ी में राज्य सरकार ने अपर मुख्य सचिव आईएएस मनोज पिंगुआ को जनगणना कार्य के लिए राज्य नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वे राज्य में जनगणना से जुड़ी सभी गतिविधियों का समन्वय और निगरानी करेंगे। उनकी नियुक्ति के बाद छत्तीसगढ़ में जनगणना कार्य की दिशा में प्रशासनिक तैयारियों को गति मिलेगी। राज्य स्तर पर डेटा संग्रह, अधिकारियों का प्रशिक्षण, जन जागरूकता और तकनीकी ढांचे के विकास जैसे कार्यों में तेजी लाई जाएगी।
दो चरण में होगी गणना
केंद्र सरकार ने इस बार जातिगत जनगणना कराने का निर्णय लिया है, जो दो चरणों में की जाएगी। पहला चरण हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन का होगा। यह चरण 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगा, जिसमें मकानों की गिनती, उनके भौतिक स्वरूप, सुविधाओं और संसाधनों की जानकारी इक_ा की जाएगी। दूसरे चरण में जनगणना संचालन इस चरण में प्रत्येक व्यक्ति की सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाई जाएगी।
2011 के बाद पहली बार होगी जातिगत जनगणना
उल्लेखनीय है कि भारत में पिछली बार 2011 में जातिगत जनगणना की गई थी। इसके बाद कोविड-19 के चलते 2021 की जनगणना टल गई थी। अब 16 साल बाद यह जनगणना देश की सामाजिक संरचना, संसाधन वितरण और कल्याणकारी योजनाओं की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
एसएस
000




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment