(रायपुर) पीएम मोदी के 11 वर्षों के ऐतिहासिक कार्यकाल पर भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन

  • 19-Sep-25 05:43 AM


रायपुर, 19 सितम्बर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने आज यहां टाऊन हॉल में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 11 वर्षों के ऐतिहासिक एवं सफलतम कार्यकाल पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी में पीएम मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्र को गौरवान्वित करने वाले महान कार्यों की अनूठी झलकियां प्रदर्शित की गई हैं, जिन्होंने भारत को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई है।
प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने आर्थिक, सामाजिक और रणनीतिक क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति हासिल की है। स्वच्छ भारत अभियान, आयुष्मान भारत, डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों का जीवन बदला है, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख को मजबूत किया गया है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी न केवल मोदी जी के योगदान को रेखांकित करती है, बल्कि युवाओं को प्रेरित करने का माध्यम भी बनेगी। प्रदर्शनी में डिजिटल पैनल, इंटरएक्टिव मॉडल और वीडियो गैलरी के माध्यम से पीएम के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों को दर्शाया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच इसका जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। देव ने लोगों से अपील की कि वे इस प्रदर्शनी का अवलोकन करें और मोदी जी के विजन को मजबूत करने में योगदान दें।
बंछोर
000

 




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment