(रायपुर) फ्लैट से सोने की चेन पार, नौकरानी के खिलाफ जुर्म दर्ज

  • 06-Oct-25 05:46 AM


रायपुर, 06 अक्टूबर (आरएनएस)। पाथर्वी प्रेसिफिक टाटीबंध स्थित फ्लैट से नौकरानी ने सोने का चेन पार कर दिया। प्रार्थी की शिकायत पर आमानाका पुलिस ने अज्ञात नौकरानी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अभिमन्यु गुप्ता 27 वर्ष पाथर्वी प्रेसिफिक  टाटीबंध में रहता है। बताया जाता है कि प्रार्थी के घर एक दिन के लिए एक अज्ञात नौकरानी काम करने आई और टेबल में रखे सोने की चेन पार कर दिया। चोरी गए चेन की कीमत करीब 90 हजार रुपए के आसपास बताई जा रही है। प्रार्थी की शिकायत पर आमानाका पुलिस ने अज्ञात नौकरानी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
बंछोर
०००

 




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment