(रायपुर) बदली और निरंतर वर्षा से धान और सब्जियों के सफल पर विपरीत असर 

  • 17-Sep-25 08:25 AM

0-धूप निकलने से किसानों को मिली राहत 

रायपुर,17 सितबंर (आरएनएस)। निरंतर बदली छाए रहने के कारण धान और सब्जियों में कीड़े लग रहे हैं, जिसके चलते टमाटर और फूल गोभी की सब्जियां खराब हो रही है, जिसके कारण फूल गोभी और टमाटर के रेट गिर गए हैं। इधर मौसम साफ होने और धूप निकलने से इससे राहत मिलने की संभावना है। 

कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार निरंतर बदली छाए रहने के कारण जहां धान में भूरा माहो तथा सफेद माहो का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। आरंग, धरसीवंा और अभनपुर में इस आशय की शिकायत आ रही है। वहीं स्थानीय सब्जियों के उत्पादन पर भी इसका असर पड़ रहा है। टमाटर की फसल खराब हो रही है, वहीं फूल गोभी में भी कीड़े फड़ रहे हैं। निरंतर वर्षा के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से सब्जियों की आवक भी कम पड़ गई है। नवरात्रि के कारण फलों की डिमांड भी बढ़ती जा रही है। जिसके कारण केला और सेव महंगा होने का आसार है। 

मौसम विभाग के अनुसार एक ऊपरी चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी बिहार और उसके आसपास स्थित है तथा या 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। दूसरा ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी बिहार और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है।  वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।
आर. शर्मा
०००




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment