(रायपुर) भारतीय क्रिकेट टीम को एशिया कप की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने दी बधाई
- 29-Sep-25 06:23 AM
- 0
- 0
रायपुर, 29 सितंबर (आरएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा एशिया कप जीतकर इतिहास रचने पर भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव ने देशवासियों को हार्दिक बधाई दी है।
श्री देव ने कहा कि यह जीत भारत की खेल प्रतिभा, अनुशासन और सामूहिक जज़्बे का प्रतीक है। खिलाडिय़ों ने जिस समर्पण, साहस और उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया है, उसने 140 करोड़ भारतीयों का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है।
उन्होंने आगे कहा कि यह विजय केवल एक खेल उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह नए भारत की ऊर्जा और आत्मविश्वास का भी प्रतीक है। यह सफलता आने वाली पीढिय़ों को प्रेरित करेगी और भारतीय क्रिकेट को विश्व पटल पर नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी।
पूरी टीम, प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ को इस असाधारण सफलता के लिए शुभकामनाएँ।
यह जीत भारत की अदम्य शक्ति का प्रमाण है—विजयी भारत, गर्वित भारत!
संदीप
०००
Related Articles
Comments
- No Comments...