
(रायपुर) भारतीय जनता पार्टी ने रायपुर जिले के नए पदाधिकारियों की सूची जारी
- 06-Oct-25 04:01 AM
- 0
- 0
रायपुर, 06 अक्टूबर (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी ने रायपुर जिले के नए पदाधिकारियों की सूची जारी की है। यह घोषणा भाजपा रायपुर जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर द्वारा 6 अक्टूबर 2025 को की गई। इस सूची को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव और प्रदेश महामंत्री (संगठन) माननीय पवन साय की सहमति प्राप्त है घोषणा के अनुसार, भाजपा ने संगठनात्मक मजबूती और कार्यक्षमता को ध्यान में रखते हुए कुल 32 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। उपाध्यक्ष पद पर सत्यम दुवा, ललित जयसिंग, अकबर अली, सुभाष अग्रवाल, नवीन शर्मा और जितेन्द्र धुरंधर को नियुक्त किया गया है। वहीं, महामंत्री के रूप में अमित मैशेरी और गुंजन प्रजापति की जिम्मेदारी तय की गई है। मंत्री पद पर तुषार चोपड़ा, संजय तिवारी, धध्दा मिथा, रम्भा चौधरी, अर्चना हुकरे और सरोज साहू को शामिल किया गया है। पद्मा दुबे को कोपाध्यक्ष, अनिता देवांगन को कार्यालय मंत्री और चुडामणी निर्मलकर, अनुप खेलकर को सह-कार्यालय मंत्री बनाया गया है। मीडिया और आईटी विभाग में भी नियुक्तियां की गई हैं, जिनमें रोहित दिवेदी को मीडिया प्रभारी, राजकुमार राठी और विकास मिथा को सह-मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। सोशल मीडिया की कमान विशाल भरा को दी गई है, जबकि रोहित भारद्वाज, अभिषेक श्रीवास्तव और रविन्द्र सिंह ठाकुर को सह-सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। आईटी सेल प्रभारी की जिम्मेदारी तोषण साहू को सौंपी गई है, जबकि राहुल जैन और सदाशिव सोनी सह-आईटी सेल प्रभारी होंगे। प्रवक्ता पद पर शिवजलम दुवे और पुष्पेन्द्र उपाध्याय की नियुक्ति हुई है। इसके अलावा 'मन की बातÓ कार्यक्रम के लिए मधु शर्मा और सुरेश पटेल को सह-प्रमुख के रूप में शामिल किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।
०
Related Articles
Comments
- No Comments...