(रायपुर) मठभेड़ में आठ लाख के ईनामी डिप्टी कमांडर सोढ़ी कन्ना के मारे जाने पर मुख्यमंत्री विष्णूदेव साय ने जवानों के साहस को सराहा

  • 07-Jul-25 02:18 AM

रायपुर, 07 जुलाई (आरएनएस)। बस्तर के बीजापुर में पुलिस-नक्सली मठभेड़ में आठ लाख के ईनामी डिप्टी कमांडर सोढ़ी कन्ना के मारे जाने पर मुख्यमंत्री विष्णूदेव साय ने अपने सोशल मिडिया अकाउंट एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए जवानों के साहस को सराहा है।
मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा है कि-बस्तर के बीजापुर में माओवादियों के पीएलजीए बटालियन के 08 लाख के इनामी डिप्टी कमांडर सोढ़ी कन्ना को न्यूट्रलाइज किया जाना, हमारे सुरक्षा बलों की सटीक रणनीति, अदम्य साहस और जनसहभागिता का जीवंत उदाहरण है।
हमारे सुरक्षाबलों के शौर्य को नमन करता हूँ, जिनकी निरंतर और निर्णायक कार्रवाइयों ने नक्सल संगठन की रीढ़ तोड़ दी है। अब नक्सलवाद अंतिम साँसें गिन रहा है।
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के मार्गदर्शन एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाहजी के नेतृत्व में 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलमुक्त करने का मिशन निर्णायक दौर में है।
000




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment