
(रायपुर) महतारी वंदन में महिलाओं का नाम काटने का षडय़ंत्र किया जा रहा : दीपक बैज
- 20-Sep-25 09:44 AM
- 0
- 0
रायपुर, 20 सितबंर (आरएनएस)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पिछले तीन महिने से प्रदेश में महिलाओं को मिलने वाली महतारी वंदन की राशि 40 प्रतिशत महिलाओं को नहीं मिली है। यही नहीं सरकार महिलाओं का नाम भी काट रही है, जिन महिलाओं को पिछले 14 माह तक राशि मिलती रही है उनको अब अपात्र बताया जा रहा है। भाजपा सरकार महतारी वंदन में महिलाओं का नाम काटने का षडय़ंत्र कर रही है। बस्तर के 4 जिलों में लगभग 4 हजार से अधिक महिलाओं के नाम काटे गये है। यही नहीं सरकार पूरे प्रदेश में महतारी वंदन के हितग्राहियों का फिर से सर्वे करवाने जा रही है ताकि अधिक से अधिक महिलाओं के नाम काटे जा सके। चुनाव के समय सभी महिलाओं को महतारी वंदन का लाभ देने का वादा भाजपा ने किया था। चुनाव के बाद सभी महिलाओं को लाभ न मिले इसके लिए नियम कानून बना दिया। अब महिलाओं का नाम फिर से काटने का षडय़ंत्र किया जा रहा है।
सत्ता के संरक्षण में खाद की कालाबाजारी, भटक रहे हैं किसान
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि धान की फ सल के लिए यूरिया की आवश्यकता है बिना यूरिया के फ सल की बाढ़ प्रभावित हो रही है। सोसाइटियों में खाद गायब है और निजी दुकानदार तीन गुना महंगे दाम पर कालाबाजारी कर रहे हैं, 265 रुपए का यूरिया 1200 में बिक रहा है 1350 के डीएपी के लिए दो दो हजार वसूला जा रहा है। खरीफ फसल में खाद के अंतिम डोज का समय तेजी से निकल रहा है हरहुना धान के किए तो समय निकल चुका है, बाली निकल आई है लेकिन अब तक पूरे प्रदेश में किसान खाद के अभाव में परेशान हैं, यह सरकार केवल कागजी दावे कर के समस्या से इनकार कर रही है। मुख्यमंत्री दिल्ली में उर्वरक मंत्री नड्डा से मिलकर आने के बाद दावा किये थे सितंबर महिने तक 50 लाख टन यूरिया आयेगी, सरकार बताये। 50 हजार टन अतिरिक्त यूरिया कहां है, किसानों को कब मिलेगी?
प्रदेश में 35 लाख से अधिक किसान फिर 25 लाख को ही सम्मान निधि क्यों?
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को सम्मान निधि देने में भी भेदभाव कर रही है। हर बार किसान सम्मान निधि की किस्त देते समय हजारों किसानों के नाम को काट दिया जाता है उनके खाते में सम्मान निधि जमा नहीं की जाती है। 20वीं किस्त में मात्र 25 लाख 47 हजार 538 किसानों को ही किसान सम्मान निधि की राशि दिया गया जबकि 19 वें किश्त में 26 लाख 15 हजार 671 किसानों को सम्मान निधि मिला था? 52257 किसानों को सम्मान निधि क्यो नही मिला? प्रदेश में 35 लाख से अधिक किसान हैं तो बाकी लगभग 10 लाख किसानों को सम्मान निधि क्यों नहीं दिया जा रहा है ?
आर. शर्मा
०००
Related Articles
Comments
- No Comments...