(रायपुर) महिला थाने के बाहर आत्मदाह करने वाली महिला की मौत, पुलिस पर उठे सवाल

  • 14-Sep-25 11:07 AM

रायपुर, 14 सितंबर (आरएनएस)। रायपुर में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां महिला थाने के बाहर खुद को आग लगाने वाली वर्षा गोस्वामी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। 10 सितंबर को हुई इस घटना के बाद वर्षा 70त्न तक झुलस गई थीं और चार दिन तक जिंदगी के लिए संघर्ष करती रहीं।
घरेलू हिंसा और पुलिस की लापरवाही
वर्षा ने अपने पति शिवम गोस्वामी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। उनकी बहन के मुताबिक, साल 2020 में लव मैरिज के बाद से ही वर्षा को प्रताडऩा का सामना करना पड़ रहा था। शिवम जुआ और सट्टेबाजी का आदी था और अक्सर वर्षा के साथ मारपीट करता था। उसने वर्षा और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी थी। परिवार ने पुरानी बस्ती थाने में कई बार शिकायत भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
आत्मदाह का खौफनाक कदम
10 सितंबर को वर्षा काउंसलिंग के लिए महिला थाने पहुंची थीं। पुलिस से मदद की उम्मीद टूटने और लगातार हो रही प्रताडऩा से निराश होकर उन्होंने थाने के बाहर ही खुद को आग लगा ली। इस घटना ने एक बार फिर पुलिस और महिला आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वर्षा की मौत के बाद पुलिस पर यह दबाव बढ़ गया है कि अगर समय रहते उनकी शिकायतों पर कार्रवाई की गई होती, तो शायद उनकी जान बचाई जा सकती थी।
0

 




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment