(रायपुर) मानसूनी बादल छंटते ही चिलचिलाती धूप ने किया बेहाल

  • 11-Oct-23 07:39 AM

रायपुर, 11 अक्टूबर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई शुरू हो गई है। देश के अन्य राज्यों से भी तेजी से मानसून विदा हो रहा है। प्रदेश में मानसूनी बादलों के छंटते ही चिलचिलापी धूप और उमस से लोगों को बेहाल कर दिया है। 
देश के कई राज्यों से मानसून की विदाई हो चुकी है। उत्तरी राज्यों के अलावा अब मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ से भी मानसून की विदाई शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ में आमतौर पर मानसून की विदाई 18 अक्टूबर तक हो जाती है। हालांकि इस वर्ष मानसून की विदाई की अधिकृत जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन आमतौर पर प्रदेश से मानसून की विदाई इसी माह हो जाएगी। इसके साथ ही हवा की दिशा बदलनी शुरू हो जाएगी और प्रदेश में नवंबर तक ठंड की शुरूआत हो जाएगी। मौसम में अचानक आए बदलाव और बारिश थमने के साथ ही उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया है। आसमान के साफ होने तथा मानसूनी बादलों के छंटते ही चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। दिन में सुबह 10 बजे से ही धूप चुभने लगी है। वहीं दोपहर में एक बार फिर से धूप से जलन का एहसास होने लगा है। फिलहाल लोगों को अब बेसब्री से ठंड का इंतजार है। प्रदेश में आगामी 10 दिनों के भीतर मानसून पूरी तरह से लौट जाएगी और इसके साथ ही हवा की दिशा धीरे-धीरे बदलनी शुरू हो जाएगी। 
डीके-




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment