
(रायपुर) मानसून की विदाई के साथ ही ठंड ने दी दस्तक, बारिश अलर्ट भी जारी
- 01-Oct-25 01:33 AM
- 0
- 0
रायपुर, 01 अक्टूबर (आरएनएस)। प्रदेश के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों में जमकर बारिश हुई है। कुछ दिनों से लगातार हुई बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही अब धीरे-धीरे ठंड ने भी दस्तक देनी शुरू कर दी है। हालांकि ठंड की दस्तक के साथ मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है। जिसके लिए अलर्ट भी जारी किया है। प्रदेश में मानसून की विदाई लगभग हो चुकी है, बावजूद इसके हवा के दबाव की वजह से बारिश हो रही है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश की राजधानी रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, सारंगढ़, बिलाईगढ़, बस्तर, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, रायगढ़, कोंडागांव और कांकेर में बारिश होने की संभावना जताई है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बारिश के दौरान खुले में ना रहने की सलाह भी लोगों को दी है।
त्रिपाठी
०
Related Articles
Comments
- No Comments...