(रायपुर) मानसून विदाई की ओर, राजधानी में हो रही स्थानीय कारणों से वर्षा

  • 08-Oct-25 10:07 AM

0 वर्षा के कारण सर्वत्र गंदगी का माहौल
रायपुर, 08 अक्टूबर (आरएनएस)। मौसम विभाग के वैज्ञानिक के अनुसार अरब खाड़ी में आए सक्ती तूफान का छत्तीसगढ़ में कुछ खांस असर नहीं है। वैज्ञानिक के अनुसार अब स्थानीय कारणों से छूट-पूट वर्षा होगी।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. चन्द्रा के अनुसार रायपुर में आज गरज-चमक के साथ वर्षा होगी। उन्होंने बताया कि अब मानसून की विदाई होने लगी है। भारी वर्षा का क्षेत्र उत्तरी छत्तीसगढ़ में रहने की संभावना है।
वर्षा का वितरित असर धान पर
प्रदेश में तेज वर्षा और हवा चलने के कारण धान में कीट प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जल्द पकने वाली फसल खराब हो रही है जिससे भूरामाहो तथा चुहा नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों के अनुसार इस समय रायपुर जिले पास आरंग, धरसींवा एवं अभनपुर में स्थिति दयनीय है जबकि धमतरी तथा गरियाबंद जिलों में भी शिकायत आई है। कृषि विभाग भी इस संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी ले रहा है।
दीपावली पूर्व वर्षा होने के कारण इस समय राजधानीवासियों में रंग रोगन की समस्या खड़ी हो गई है वहीं सर्वत्र गंदगी का माहौल व्याप्त है। जिसके कारण यहां पर मच्छरों का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। लोगों के स्वास्थ्य पर भी विपरित असर पड़ रहा है।
आर.शर्मा
0




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment