(रायपुर) मानसून हवाएं स्थिर, तापमान बढऩे लगा

  • 09-Jun-25 08:35 AM

0- राजधानी उमश भरी गर्मी से लोक परेशान

रायपुर, 09 जून (आरएनएस)।  मौसम वैज्ञानिक के अनुसार खाड़ी में सिस्टम नहीं बनने तथा दंतेवाड़ा से आगे मानसून नहीं बढऩे के कारण फिलहाल वर्षा नहीं हो रही है। मानसून की गतिविधियां स्थिर हो गई है। इसके कारण अधिकतम तापमान बढ़ते जा रहा है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. चन्द्रा के अनुसार राज्य में इस समय मानसून हवाएं स्थिर हो गई है, जिसके कारण राजधानी रायपुर में तापमान अधिकतम 35 से लेकर 40 तक पहुंच गई है। लोग उमश भरी गर्मी से परेशान है। मौसम विभाग के अनुसार मानूसन केरल में समय पूर्व पहुंच गया था। जिसके कारण दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़ पहुंच गया, लेकिन खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र नहीं बनने से अभी वर्षा नहीं हो पा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रमाणिक बीज और खाद लेने के लिए किसान समिति का चक्कर काट रहे हैं।

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ 54 डिग्री पूर्व और 25 डिग्री उत्तर में स्थित है। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ लद्दाख और उससे लगे कश्मीर के उपर स्थित है।

प्रदेश में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की भी संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा के पैटर्न में बदलाव होता है । इसके कारण अरब सागर से आने वाली मानसूनी हवाएं कमजोर है। अगले 3  दिनों तक स्थिति यही बने रहने की संभावना है। तब तक अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि का दौर जारी रहने की सम्भावना है।

आर. शर्मा
००




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment