
(रायपुर) मुख्यमंत्री के मिडिया सलाहकार पंकज झा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा
- 18-Oct-25 01:57 AM
- 0
- 0
0 योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा,गौसेवा आयोग अध्यक्ष विश्वेश्वर पटेल को भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा
0 युवा आयोग अध्यक्ष वश्वविजय सिंह तोमर को राज्यमंत्री का दर्जा
रायपुर,18 अक्टूबर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार को एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए चार प्रमुख पदाधिकारियों को कैबिनेट और राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया है।
नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) से जारी इस आदेश के अनुसार, यह दर्जा केवल शिष्टाचार हेतु दिया गया है और इससे किसी प्रकार की वरिष्ठता या प्रोटोकॉल स्थिति नहीं बनती।
जारी आदेश के अनुसार: राज्य शासन ने क्रमांक पीएजीएमजे-2202/2/2024-जीएडी-1 के तहत रूपनारायण सिन्हा अध्यक्ष योग आयोग को कैबिनेट मंत्री का दर्जा, विश्वेश्वर पटेल अध्यक्ष गौसेवा आयोग को कैबिनेट मंत्री का दर्जा,पंकज कुमार झा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार को कैबिनेट मंत्री का दर्जा तथा विश्वविजय सिंह तोमर, अध्यक्ष, युवा आयोग, को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इन पदाधिकारियों को दिया गया दर्जा केवल औपचारिक (शिष्टाचार हेतु) है। उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जिम्मेदारी संबंधित प्रशासकीय विभाग या आयोग की होगी।
लोकेश
000
Related Articles
Comments
- No Comments...