(रायपुर) मुख्यमंत्री गृह ग्राम में मनाएंगे दीवाली, मंगलवार को लौंटेंगे
- 19-Oct-25 07:11 AM
- 0
- 0
रायपुर,19 अक्टूबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दीपावली का त्यौहार अपने गृह ग्राम बगिया में मनाएंगे। वे वहां से दो दिन बाद लौटेंगे। मुख्यमंत्री सोहराई करमा महोत्सव में शामिल होने के लिए रविवार को 11.40 बजे सीएम निवास से रवाना होंगे। 11.45 बजे पुलिस ग्राउंड हैलीपैड से हेलीकाप्टर से माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान कंडोरा, गोकुला आम बगिया पहुंचेंगे। 1.10 बजे अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद द्वारा आयोजित करमा महोत्सव में शामिल होंगे। वहां से 2.50 बजे रवाना होकर अपने गृहग्राम बगिया पहुंचेंगे। वे अपने गृह ग्राम में दीवाली मनाएंगे। 20 अक्टूबर को बगिया में रात्रि विश्राम करेंगे। वहां पर दूसरे दिन लोगों से मेल मुलाकात करने के बाद मंगलवार की शाम को वापस राजधानी पहुंचेंगे।
एसएस
Related Articles
Comments
- No Comments...