
(रायपुर) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर दौरे पर
- 22-Oct-25 06:24 AM
- 0
- 0
रायपुर, 22 अक्टूबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने गृहग्राम बगिया से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे राजभवन में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे बगिया स्थित अपने निवास से प्रस्थान करेंगे और 12:05 बजे बगिया हेलीपैड से कनसाबेल के लिए उड़ान भरेंगे। इसके बाद दोपहर 1:15 बजे वे रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पर पहुंचेंगे। शाम 6:25 बजे मुख्यमंत्री निवास से राजभवन के लिए रवाना होंगे, जहां वे राज्यपाल द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में भाग लेंगे।
बंछोर
000
Related Articles
Comments
- No Comments...