(रायपुर) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज

  • 20-Sep-24 05:55 AM


रायपुर, 20 सितम्बर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज सुबह 11:30 बजे मंत्रालय के महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक होगी। यह बैठक लगभग एक माह बाद हो रही है और इसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
बैठक के एजेंडे में राज्योत्सव के आयोजन, धान खरीदी की शुरुआत, नई औद्योगिक नीति और नक्सलवाद समाप्त करने के लिए पुनर्वास नीति जैसे महत्वपूर्ण निर्णय शामिल हैं। मुख्यमंत्री और कैबिनेट के अन्य सदस्य इन विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे, जिससे राज्य के विकास और सुरक्षा को बढ़ावा मिल सके। इस बैठक का परिणाम राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है, और सभी की निगाहें इसके निर्णयों पर टिकी हैं।
बंछोर
000




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment