(रायपुर) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विभागीय प्रगति की समीक्षा की, 1 दिसंबर से बायोमैट्रिक हाजिरी के निर्देश

  • 01-Oct-25 12:57 PM

रायपुर, 01 अक्टूबर (आरएनएस)। * मुख्यमंत्री *विष्णुदेव साय* ने मंत्रालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में सभी विभागों के सचिवों और विभागाध्यक्षों से *विभागवार कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से **पूंजीगत व्यय से संबंधित कार्यों में तेजी लाने* के निर्देश दिए। बैठक में *मुख्य सचिव विकासशील, **मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह* सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने बजट में शामिल परियोजनाओं और योजनाओं की *समीक्षा करते हुए उनके त्वरित क्रियान्वयन* पर जोर दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने मंत्रालय में *1 दिसंबर से बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू करने* के निर्देश भी दिए, ताकि अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति नियमित और पारदर्शी ढंग से दर्ज की जा सके। सरकारी कार्यों की गति बढ़ाने और सुशासन सुनिश्चित करने की दिशा में यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

0


)

 




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment